फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 29 -- कायमगंज। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत घसिया चिलौली में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी अपनाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने किया। कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार स्वदेशी उत्पाद हैं। जब हर परिवार भारतीय सामान खरीदेगा, तभी छोटे उद्योग और मजदूर मजबूत होंगे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुनीता सचान ने कहा कि महिलाएं समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि महिलाएं स्वदेशी उत्पादों का उपयोग शुरू कर दें तो देश की आर्थिक प्रगति तेज़ होगी। जिला उपाध्यक्ष रश्मी दुबे, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने कहा कि स्वदेशी अपनाना सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा है। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और विपणन...