नोएडा, जून 30 -- नोएडा। साइबर और महिला सुरक्षा टीम ने सोमवार को गांवों, सोसाइटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में महिलाओं और लड़कियों को एकत्र कर उनसे बातचीत की। इस दौरान सभी को साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण अभियान की जानकारी दी गई। टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 और वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में बताया। इसके अलावा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी। शासन के कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.