विकासनगर, मई 28 -- भारतीय जनता पार्टी सुद्धोवाला मंडल महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को झुग्गी बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को साहसी और स्वावलंबी बनने को प्रेरित किया। इसके साथ ही महिलाओं को सेनेट्री पैड भी वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने महिलाओं को बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने पति की मृत्यु के बाद पितृसत्तात्मक मानदंडों को तोड़ते हुए साम्राज्ञी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने राज्य को 30 वर्षों तक शांति और वित्तीय स्थिरता प्रदान की। प्रजा को अपने व्यवहार की सहज उदारता और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित कर एकीकृत करने का प्रयास किया। बताया कि वह अपनी हिंदू आस्था को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पुराण पाठ और यज्ञों में भाग लेती थी। भगवान शिव को समर्पित देश भर के ज्योतिर्लिंगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.