पूर्णिया, जुलाई 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। अनुसूचित जनजाति उप योजना के अंतर्गत मंगलवार को बैसा सीमा गांव में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के आदिवासी समुदाय की आजीविका में सुधार और आमदनी में बढ़ोतरी करना है। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के एम. सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने गांव का सर्वेक्षण किया। टीम में डॉ. राबिया परवीन और डॉ. संतोष कुमार शामिल थे। वैज्ञानिकों ने कृषि और पशुपालन से जुड़े आंकड़े जुटाए और गांव की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। गोष्ठी में ग्राम के उपमुखिया नीलेश कुमार ने भी भाग लिया और किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की सलाह और तकनीकी सहयोग से गांव के विकास की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.