पटना, दिसम्बर 8 -- महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने की दिशा में कार्यवाही तेज होगी। महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए चलायी जा रही परियोजनाओं में गतिविधि और बढ़ेगी। यह निर्णय सोमवार को महिला इमदाद कमेटी की सामान्य निकाय की बैठक में लिया गया। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गए। बिहार लोक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता लेडी गर्वनर रेशमा आरिफ ने की। लेडी गर्वनर में निर्देश दिया कि महिलाओं और बच्चों के लिए उत्थान के लिए परियोजनाओं को गति देने के लिए समन्वय स्थापित करें। बैठक में बताया गया कि महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सशक्तीकरण के लिए महिला इमदाद कमिटी के तत्वावधान में सिलाई सेंटर में ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। इसमें सहयोग के लिए श्रम संसाधन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मौके पर महिला इमदाद कमिटी की उपाध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, ...