हल्द्वानी, मई 23 -- कालाढूंगी। नगर पालिका अध्यक्षा रेखा कत्यूरा ने शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर 1 में बैठक कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। इसी के साथ क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद नगर निगम हल्द्वानी के डीएनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर ईश्वरी प्रसाद पंत ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। उन्होंने महिला समूह बनाने एवं महिला समूह के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से आचार, मुरब्बा, दाल, मसाले, जूट के बैग, अगरबत्ती, मोम बत्ती, फूलों की खेती आदि का उत्पादन कर स्वरोजगार करने की अपील की। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित कई योजनाएं चल रही हैं, महिलाएं इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर...