श्रीनगर, मार्च 24 -- उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पौड़ी द्वारा सोमवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के श्रीनगर कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाली स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं समेत स्थानीय महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सब्सिडी, ऋण संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गई। साथ ही तैयार उत्पादों को आकर्षक व गुणवत्ता पूर्ण बनाने को लेकर सुझाव दिए गए। कार्यशाला में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार की दिशा में बेहतर कार्य करने के गुर सीखे। कार्यशाला में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डा. अल्का पांडे ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के साथ अपने उत्पादों की मांग कैसे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.