दुमका, जून 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंड मुख्यलयों में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वर्तमान राज्य सरकार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दुमका सदर, गांदो एवं नगर मंडल के संयुक्त रूप में दुमका प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन का नेतृत्व तीनों मंडलों के गणपति पाल गांदो मंडल, मणिलाल गृही सदर मंडल एवं दीपक स्वर्णकार नगर मंडल संयोजक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अमिता रक्षित मौजूद रहीं। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार का शासन काल घोटालों, लूट, तुष्टिकरण और अराजकता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.