छपरा, अप्रैल 27 -- छपरा, एक संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने महिला प्रकोष्ठ की नेत्रियों को भी संगठन में अहम भागीदारी सुनिश्चित कर उनके कंधों पर एक मजबूत जिम्मेवारी रविवार को सौंपी है। 82 महिला कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों पर मनोनीत कर सर्किट हाउस में उन्हें मनोनयन पत्र सौपा गया। अब इस प्रकोष्ठ में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर जंबो कमेटी बनाकर विस्तार कर दिया गया। जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी की अध्यक्षता व महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ,जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार,जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की उपस्थिति में हुई ।कार्यकारिणी की बैठक में मनोनयन पत्र पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आई।महिला प्रदेश अध्यक्षा डॉ भारती मेहता ने ...