लखीमपुरखीरी, जून 2 -- चपरतला, संवाददाता। विकास खंड पसगवां के सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त व आत्म निर्भर बनाने पर चर्चा हुई। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष, चेयरमैन गन्ना विकास समिति जेबीगंज अखिलेश त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। बीडीओ मोहित कौशिक ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में महिलाओं को बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने व किसी भी परिस्थिति में अपनी बातों को आगे तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ने पर जोर दिया। साथ ही समूह से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगार से जुड़कर परिवार की आमदनी बढ़ाने पर भी जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.