अमरोहा, जनवरी 22 -- गजरौला। बुधवार को इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन वूमेन विंग की बैठक में वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त व अधिकारों के प्रति जागरुक करने का संकल्प लिया। कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। बताया कि संगठन देश के लगभग 624 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन में पूर्व सैनिक विंग, महिला विंग एवं युवा विंग तीनों मिलकर काम करते हैं। संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। कहा कि संगठन द्वारा प्रति वर्ष पूरे देश में एक लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाते हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे स्थापित किए गए हैं। महिला विंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान रीता, गीता तिवारी, सुनीता, मालती यादव, मिथिलेश सिंह, सोनी वर्मा, सीमा सिंह, शोभा सिंह, प्रियांशी दीक्षित, गायत्री सिंह, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.