बागेश्वर, फरवरी 8 -- बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लखपति दीदी योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़ी महिला तक पहुंचेगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी महिलाओं को अधिक मिलेगा। बजट में बालिका शिक्षा को भी विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया है। पार्टी कार्यालय में बजट को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल ने कहा कि यह बजट महिलाओं के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.