कौशाम्बी, मई 30 -- सरसवां ब्लाक के सभागार में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि थीं, उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही बताया कि सरकार महिलाओं को सबल बनाने के तमाम योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। प्रतिभा कुशवाहा ने आगे कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह ने महिालाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें। बीडीओ राकेश सिंह ने बताया कि ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और समूह गठन जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.