अररिया, अप्रैल 20 -- भरगामा। निज संवाददाता महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भरगामा प्रखंड में भी महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बीडीओ शशि भूषण सुमन ने कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर दक्षिण में दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। महिला संवाद कार्यक्रम संवाद में सभी जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। मौके पर बीडीओ शशि भूषण ने कहा कि कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत रघुनाथपुर से हो रही है। बताया कि पहले दिन 13 अलग-अलग विद्यालयों में अभियान दल द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं सरकार के द्वारा चलाए जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.