कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- परिवहन विभाग द्वारा सोमवार को मुख्यालय के समदा में महिलाओं के जागरूकता के लिए कार्यक्रम हुआ। महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ सुरक्षित सफर के बावत विस्तार से जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला ई-रिक्शा परिचालकों को एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के बावत बताया गया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मिशन शक्ति-5 के तहत देश की 50 फीसदी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत आच्छादित कराया जा रहा है। मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान व स्वावलम्बन से जुड़ा मामला है। इसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान महिलाओं सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेल्पलाइन नम्बर 149 को डायल कर जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा विभाग की ऑनलाइन जानकारी 800...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.