बेगुसराय, मार्च 8 -- खोदावन्दपुर। आधी आबादी को सम्मान देकर ही बेहतर समाज की कल्पना संभव है। भारतीय समाज में हमेशा महिलाओं का स्थान ऊपर रहा है। यहां महिलाएं देवी के रूप में पूजी जाती हैं। यह बात बीआरपी मुनीब आलम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में कहीं। संचालन वर्ग छह की छात्रा चांदनी भारती ने किया। मौके पर प्रधानाध्यापक अब्दुल्लाह, लक्ष्मी कुमारी, रीना कुमारी, नेहा, मनीषा कुमारी, रकीबा शहनाज, भारती कुमारी, चांदनी प्रिया सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.