बांका, मार्च 4 -- बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार राज्य सरकार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को संसद में बजट पेश किया। बजट में एक ओर जहां महिलाओं को सम्मान देने का काम किया गया है। वहीं शहर के विकास पर बढ़ावा दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने शिक्षा पर विशेष राशि खर्च करते हुए इसे सुदृढ़ करने का निश्चय किया है। दरअसल, सोमवार को बजट पेश होना था। इसको लेकर सुबह से ही आमलोगों की नजर टीवी स्क्रीन पर जा टिकी थी। ज्यों ही वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे और बारी-बारी से बजट पेश की। उसे देख आमजन उत्साहित हो गया। हालांकि, बांका को विशेष कुछ नहीं दिया गया है। लेकिन आमलोगों का कहना है कि बजट में शामिल प्रस्ताव जिले के विकास में कारगर साबित होगा। खासकर, जैसे ही महिलाओं को जानकारी मिली कि अब शहर के बाजार में उन्हें पिंक टॉय...