दरभंगा, मार्च 21 -- जाले। प्रखंड क्षेत्र में जीविका की ओर से 'पारिवारिक आहार विविधता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। इसके समापन के अवसर पर गुरुवार को राढ़ी स्थित जीविका प्रखंड कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन सीसी, तीन सीएनआरपी एवं तीन सीएलएफ की सामाजिक कार्य उपसमिति के सदस्यों को जीविका बीपीएम देवदत्त ने सम्मानित किया। इस मौके पर बीपीएम ने कहा कि यह अभियान महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जीविका का प्रयास है कि समाज के हर परिवार को संतुलित आहार की जानकारी दी जाए और इसके लिए जागरूकता बढ़ाई जाए। समापन समारोह में प्रखंड जीविका के एचएनएस नोडल अधिकारी सोफिया ने अभियान के दौरान किए गए कार्यों का विस्तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.