चंदौली, जनवरी 10 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार गांव में पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण की ठगी करने वाले दो फर्जी बाबाओं को पुलिस ने शनिवार को दबोचा। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनके पास से आभूषण और नगदी बरामद किया है। साथ ही उनके साथ के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओड़वार गांव में शनिवार को दो बाबा पहुंचे थे। दोनों ने महिलाओं को संतान प्राप्ति का लालच देकर अपनी बातों में उलझा लिया। भरोसा दिलाया कि संतान से जुड़ी उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके बाद कई महिलाओं के आभूषण और नगदी एक घड़े में रखवा दिया। इस दौरान शक होने पर एक महिला के पति बेचू सैनी ने अपनी पत्नी से कहा कि देखो घड़े में आभूषण है। पत्नी ने जब घड़ा देखा तो उसमें ईंट और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.