लखनऊ, मार्च 16 -- ठाकुरगंज में आटो व टेंपो खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान महिलाओं की लाठियों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने एक पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो पक्षों में मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग महिलाओं पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। जांच में पता चला कि घटना ठाकुरगंज इलाके की है। पुलिस के मुताबिक यह मारपीट आटो व टेंपो खड़ा करने को लेकर हुई थी। कुछ लोगों ने एक पक्ष की महिलाओं को लाठियों से बुरी तरह पीटा। इस मामले में पुलिस ने ठाकुरगंज इलाके के बरौरा हुसैनबाड़ी बालागंज निवासी मुन्नालाल, अनूप कुमार उर्फ मुनक्का, हिमांशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.