फरीदाबाद, फरवरी 9 -- नूंह। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार मातृशक्ति उद्यमिता योजना चला रही है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। समय पर किस्त चुकाने पर तीन साल तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी मिलेगा। इस योजना से महिलाएं सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, टिफिन सेवा, ऑटो-ई-रिक्शा संचालन जैसे काम शुरू कर सकती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए महिला विकास निगम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...