लखनऊ, मार्च 25 -- -सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में लिंग संवेदनशीलता पर जागरूकता कार्यशाला लखनऊ, संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में लिंग संवेदनशीलता पर जागरूकता कार्यशाला मंगलवार को आयोजित हुई। यहां वक्ताओं ने बलकर्मियों को महिलाओं के कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के निवारण की जानकारी दी। प्रतिभागी महिलाओं और पुरुषों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। कई केस स्टडी के बारे में बात हुई। वक्ताओं ने महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचने के उपाय बताए। बताया कि पीड़ित महिला शिकायत कहां करें। आईसीसी के अधिकार व कार्यक्षेत्र पर भी बात की। सहायक सेनानायक रौनक त्यागी, सहायक सेनानायक चिकित्सा कल्याणी स्वैन व सहायक सेनानायक प्रिया यादव ने अपने वक्तव्य दिए। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष भापुसे महानिरीक्षक रत्न संजय ने प्रतिभागियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.