बेगुसराय, अप्रैल 29 -- नावकोठी। गंगासागर और जगतगुरु जीविका महिला ग्राम संगठन इनैया एवं वृंदावन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि यह संवाद महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस पहल है जिसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से उनके सुझाव, अपेक्षाएं एवं आकांक्षाओं को संकलित कर प्राथमिकता का निर्धारण किया गया। आने वाले दिनों में महिलाओं की इन अपेक्षाओं, आकांक्षाओं एवं विचारों पर राज्य सरकार नीतिगत निर्णय लेगी। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक रूपम कुमारी, सामुदायिक समन्वयक बरखा कुमारी, रेणु कुमारी, रीना कुमारी, विकास कुमार, दुलार चंद्...