विकासनगर, अगस्त 6 -- चकराता। बाल विकास परियोजना कालसी के तत्वावधान में बुधवार को जाग्रत तहसील और कालसी तहसील के नगऊ, संवाई, माख्टी, मथेऊ, सवाई एवं कैत्री में बैठक की गई। इसमें महिलाओं को समान नागरिक संहिता और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में बताया गया। सुपरवाइजर शारदा थापा ने समान नागरिक संहिता कानून के बारे में कहा कि उत्तराखंड ने इस बारे में पहल की है। यह पूरे देश के लिए उदाहरण है। यह दिखाता है कि संविधान में जो लिखा गया है, उसे धरातल पर उतारने का साहस कैसे दिखाया जाए। राजनीतिक इच्छाशक्ति मजबूत हो और जनसमर्थन साथ हो, तो दशकों से लंबित संवैधानिक संकल्पों को भी साकार किया जा सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर शारदा थापा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.