गोंडा, नवम्बर 30 -- खोरहंसा। झंझरी के खिराभा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुरवा में मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इसमें अंगद साहनी, मनीष सिंह, नीलम सिंह, संजय सिंह, अमित तोमर व शिक्षिका मोनिका सिंह, महवश फातिमा, मोहम्मद इरफान, किरन श्रीवास्तव रहीं। महिला हेड कांस्टेबल अर्पिता यादव और आरक्षी रेखा सिंह ने मौजूद महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि महिलाओं के सुरक्षित, स्वास्थ्य और समर्थ रहने से ही देश शक्तिशाली बनेगा। सभी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकारी मशीनरी सदैव तैयार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.