कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) के भौतिक विज्ञान अनुभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के प्रति जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थान में कार्यरत सभी महिला कर्मी के अलावा छात्राओं ने हिस्सा लिया। संस्थान के जैव रसायन अनुभाग की प्रमुख डॉ. अनंतलक्ष्मी रंगराजन ने कहा कि वर्तमान में लगभग हर कार्यालयों में महिलाओं की समान भागीदारी है। उनकी निजता और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार भी प्रयासरत है। रश्मि यादव ने पॉश अधिनियम की जानकारी दी। संस्थान की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने कहा कि स्त्री-पुरुष समाज के दो अभिन्न अंग हैं। समाज की गति के लिए दोनों का समान गतिमान होना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...