नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Swara Bhasker On Taliban's laws allowing domestic violence: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। कॉमेडी से लेकर सीरियस हर तरह के रोल स्वरा पर्दे पर निभा चुकी हैं। स्वरा प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा रहती हैं। वो अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने बयानों को लेकर भी कई बार स्वरा ट्रोलर्स के निशाने पर भी आईं हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से स्वरा अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं। स्वरा महिलाओं के खिलाफ तालिबान के नए कानून पर बुरी तरह भड़क गई हैं। इस कानून में महिलाओं को मारने की खुली छूट दी गई है। स्वरा ने इसी को लेकर एक पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।पहले जानते हैं क्या है तालिबानी कानून दरअसल, इस वक्त पूरी दुनिया में...