हल्द्वानी, जनवरी 16 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि समस्याओं को रखा। विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। 16 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटी गई। 30 विरासतन की समस्याओं का निस्तारण किया गया। यहां तहसीलदार अक्षय भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक राकेश, ललित जोशी, नितेश बिष्ट, कमल देवका, अर्जुन चनौतीया, जितेंद्र चनौतीया, धन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.