रुडकी, फरवरी 16 -- नगर की महिलाओं को बहुत जल्द सिविल लाइंस और बीटी गंज बाजार में पिंक शौचालय की सुविधा मिलने जा रही है। पिंक शौचालय केवल महिलाओं के इस्तेमाल के लिए होगा। दोनों ही जगह पिंक शौचालय बनाए जाने के लिए नगर निगम जगह की तलाश कर रहा है। खास बात ये है कि यहां सफाई कर्मी भी महिला ही तैनाती की जाएगी। वैसे तो नगर में किसी भी बाजार में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय नहीं बनाया गया है। वहीं महिलाएं सबसे अधिक सिविल लाइंस बाजार, मेन बाजार व बीटी गंज बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचती हैं। यहां पर शौचालय नहीं होने से महिलाओं को खरीदारी में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.