फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 17 -- फर्रुखाबाद। महिला सुरक्षा विशेष दल की ओर से महिलाओं को जागरूक किया गया। जहानगंज कस्बे में महिलाओं और छात्राओ को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। कहा गया कि आराम से निकलें। कहीं दिक्कत हो तो बताये। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने भी मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। कंपिल, नवाबगंज, राजेपुर और शहर कोतवाली पुलिस ने भी महिलाओं को जागरूक कर सुरक्षा का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...