कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर देहात। मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को महिलाओं को पुलिस कंट्रोल रूम 1076 व इमरजेंसी हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, महिला शक्ति लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के टिप्स दिए गए,जबकि पॉक्सो एक्ट, दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...