कन्नौज, फरवरी 23 -- कन्नौज। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं और महिलाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिला हेल्पलाइन नंबरों, एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली तथा उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं के कल्याण हेतु संच...