आगरा, फरवरी 20 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में प्रहलादपुर गांव के समीप महिलाओं को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एक घायल को रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रहलादपुर गांव के समीप बाइक फिसलने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां घायल मिलते 17 वर्षीय रवि पुत्र हरि सिंह, 19 वर्षीय सौरव पुत्र जगदीश निवासीगण हरदोई थाना पाली जनपद अलीगढ़ को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि वह सोरों थाना क्षेत्र के गांव माधो नगला में दावत खाने आए थे और घर लौट रहे थे। प्रहलादपुर के समीप सड़क पार कर रहीं महिलाओं को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल...