गिरडीह, फरवरी 1 -- गांडेय। प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चरकमारा गांव में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र गिरिडीह के द्वारा अनुसूचित उपयोजना के तहत महिला किसानों को मशरुम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. नवीन कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने घरों में मशरुम की खेती कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रशिक्षण के क्रम में कृषि वैज्ञानिक ने महिलाओं को मशरुम की खेती करने की सही विधि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में उपस्थित अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड आफिसर भीम सिंह ने महिलाओं को प्राकृतिक खेती करने की बात कही। भीम सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती के द्वारा उगाई गई सब्जी शुद्ध होती है। प्राकृतिक खेती करके किसान अपनी थाली में स्वास्थ्य लाभ ले सकता है। किसान स्वस्थ रह...