आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़, आजमगढ़। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपद से आई महिलाओं की जनसुनवाई की। उन्होंने समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं से संबंधित योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। महिलाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुरक्षा दें और उन्हें शिक्षित कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनकी समाज में अधिक से अधिक भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं को किसी भी दशा में शाम को थाने पर ना बुलाए। यदि पुलिस के अधिकारी किसी मामले में महिलाओं के घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.