हरदोई, सितम्बर 20 -- अतरौली, संवाददाता। विकासखंड भरावन के परिसर और थाना अतरौली परिसर में महिलाओं को नारी शक्ति मिशन के तहत जागरूक किया गया। विकास खंड भरावन के परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के सम्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, स्वयं सहायता समूह, बैंक मित्र की महिलाओं ने भागीदारी ली। बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को जागरूक होकर समाज के निर्माण बढ़-चढ़कर भागीदारी लेना चाहिए। इसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं में महिलाओं को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, ब्लॉक मिशन मैनेजर सपना शुक्ला, संजीव पटेल, हरिओम मिश्रा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रूमी रानी, मंजू, ब्लॉक कर्मचारी कौशल कुमार, आर्यन शर्मा अन्य लोग उपस्थिति रहे। वहीं थाना अतरौली के के परिसर में नारी शक्ति मिशन के तहत परिसर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.