गढ़वा, फरवरी 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नई दिल्ली में निर्भया कांड के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से सामाजिक, घरेलू या किसी अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सुविधा और संरक्षण देने के उद्देश्य से सखी वन स्टॉप सेंटर की शुरुआत की गई। उक्त महत्वाकांक्षी योजना गढ़वा में सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है। सखी वन स्टॉप सेंटर का भवन बनने के बावजूद यह सेंटर संसाधनों की कमी अव्यवस्था का दंश झेल रहा है। सेंटर का लाभ महिलाओं को परिकल्पना के अनुरूप नहीं मिल पा रहा है। जिले में वन स्टॉप सेंटर अभी कागजों पर ही संचालित हो रहा है। लोगों में इस व्यवस्था की जानकारी का अभाव, सेंटर पर उचित इंफ्रास्ट्रक्टचर व कर्मियों की कमी सहित अन्य समस्याएं पूरी व्यवस्था के उद्देश्य को असफल बना रही है। जुलाई 2019 में इसे गढ़वा में शुरू किया गया है। तब से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.