पटना, जनवरी 11 -- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाली दो लाख की राशि वितरण के लिए मानक संचालन प्रणाली (एसओपी) बनायी जा रही है। इसमें यह तय किया जाएगा कि दो लाख तक आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया क्या होगी? लाभुकों का चयन कौन करेंगे, महिलाओं के रोजगार का अध्ययन का आधार क्या होगा? यह सब तय किया जा रहा है। राज्य कैबिनेट की स्वीकृति लेकर एसओपी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में पहले चरण में दस-दस हजार की राशि रोजगार शुरू करने के लिए दी गई है। इसके आगे के चरण में अब महिलाओं की ओर से शुरू किये गये रोजगार का आकलन कर, उन्हें दो लाख तक की मदद दी जानी है। ताकि, वह अपने रोजगार-व्यवसाय को और विकसित कर सकें। दो लाख की मदद आवश्यकतानुसार कई चरणों में दी जाएगी। अभी-तक दस-दस हजार रुपये एक करोड़ 56 लाख महिलाओं के खात...