फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मिशन शक्ति के विशेष अभियान में शुक्रवार को जिले भर में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और योजनाओं को लेकर जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फतेहगढ़ स्टैडियम से साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय वंसल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साइकिल रैली में प्रतिभाग कर विभाग की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं समस्त कलयाणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। पंपलेट का वितरण किया गया। जनमानस को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.