गोरखपुर, सितम्बर 15 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के एक गांव निवासी मनबढ़ एक परिवार की महिलाओं को देखकर सामने खड़े होकर लघुशंका करने लगता है। एक महिला ने विरोध किया तो मारपीट और छेड़खानी करने लगा था। पीड़ित महिला ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सहजनवा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का पड़ोस के एक परिवार से रंजिश चलती है। आरोप है कि रंजिश को लेकर एक युवक महिलाओं को बाहर देखकर सामने खड़ा होकर लघुशंका करने लगता था। इससे घर की महिलाएं परेशान थीं। रविवार को आरोपित बिजली के तार को डंडे से पीट रहा था। उसी दौरान महिला के घर की बिजली गुम हो गई। मनबढ़ ने महिला के मुंह पर टॉर्च की रोशनी जला उसके कपड़े खींच दिए। विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौज पर आमादा हो गया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।...