बेगुसराय, मई 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी पंचायत की आंचल एवं उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले महिलाओं के उत्थान के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। सहनी टोला व पुरानी दुर्गा स्थान में आयोजित इस कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से सीसी रेणु कुमारी,बुक कीपर रंजू कुमारी,रुणा देवी,रीता देवी ने उदघाटन किया। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं। अपने हक को जान रही हैं। इस संवाद का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें उन संस्थाओं एवं अवसरों से जोड़ना है। जीविका से जुड़कर महिलाओं में जागृति आयी है। अपने हक के लिए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिलने से उसका लाभ ले रही हैं। सरकार भी महिलाओं को सहायता मुहैया करवा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.