लखीमपुरखीरी, नवम्बर 22 -- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शाहपुरा कोठी में नगर अध्यक्ष माला शास्त्री के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री महिला मोर्चा एवं व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष मीनू गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री किरन अग्रवाल व ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह रहीं। कार्यक्रम का आरंभ वंदेमातरम् से हुआ। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए अभियान लोकल फार वोकल , डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने हर घर में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया। कहा कि जब हम विदेशी वस्तुओं को त्यागकर अ...