नोएडा, जुलाई 11 -- ग्रेटर नोएडा। महिला उन्नति संस्था ने शुक्रवार को कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया गया। संस्था महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत 9 से 15 वर्ष तक की लड़कियों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रही है। इस दौरान डॉ़ वंदना सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं। सही समय पर बीमारी की पहचान कर इसके खतरे से बचा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.