गंगापार, मई 28 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी गांवों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारो को लेकर जागरूक कर रही है। पुलिसकर्मी गांव-गांव में जाकर महिलाओं को कानूनी अधिकारी व हक के बारे में जानकारी दे रही हैं। महिलाएं किस तरह खुद को सुरक्षित रख सकती हैं इन सब की जानकारी दी जा रही है। कोई परेशानी आने पर कैसे और कहां पुलिस की मदद मिल सकती है। उतरांव थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं में सशक्त बनाने के लिए नई पहल की गई है। महिला पुलिसकर्मी गांवों की गलियों में चौपाल लगा रही हैं और महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जान रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.