सिद्धार्थ, मार्च 8 -- बांसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है ताकि सभी महिलाओं को जागरूक किया जा सके। उनके अधिकारों से उन्हें अवगत कराया जा सके। उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। डायट प्रवक्ता महेंद्र यादव ने महिला दिवस के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि रूस में 1917 में महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। उन्होंने युद्ध के खिलाफ आवाज उठाई और बेहतर अधिकारों की मांग की। महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दियाए और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला। इसके बाद महिला दिवस को मनाने की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रवक्ता अनिल कुमार बिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.