कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर। न्यू लाइट फैलोशिप सोसाइटी, विनोबा नगर गांधीग्राम ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण गोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि डॉ. साक्षी विद्यार्थी ने महिलाओं को उनके अधिकारों, क्षमताओं और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया। समाजसेवी श्रीमती शीला, रिबेका शिवपुरी, और जॉन शिवपुरी ने भी महिला जागरूकता, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी पर अपने विचार रखे। महिलाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...