पिथौरागढ़, फरवरी 18 -- पिथौरागढ़। महिला हेल्पलाइन की ओर से टकाड़ी क्षेत्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुशीला आर्या के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान आर्या ने महिलाओं को महिला संबंधित अपराध, कानूनी प्रावधान व हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से किसी भी आपराधिक घटना व उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। टीम में कांस्टेबल सुषमा राणा, कांस्टेबल आशा खनका, कांस्टेबल रश्मि चंदेल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...