बिजनौर, दिसम्बर 9 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित क्षत्रिय सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती द्वारा समृद्ध भारत के लिए सप्तशक्ति जाग्रत कर समाज परिवर्तन के संकल्प को पूरा करने हेतु आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में महिलाओं को शक्ति, करुणा, प्रेम एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति एवं परिवार की सीमाओं की रक्षक और समाज निर्माण की मार्गदर्शक मानने का रहा। मुख्य अतिथि मधुबाला शर्मा प्रधानाचार्य आरएसपी इंटर कॉलेज ने कहा कि देश के विकास और उत्थान के लिए महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आना होगा। अति विशिष्ट अतिथि नंदिनी त्यागी, कार्यक्रम अध्यक्ष पूनम देवरा, मुख्य वक्ता अपर्णा एवं पूर्णिमा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल विकास विभाग से शैल...