बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो बिरसा आश्रम में सोमवार को झारखंड क्रान्तिकारी महिला समिति की राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिमसें रांची,खुंटी, पलामू, गड़वा, लातेहार, सिंहभूम, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो जिले से भारी संख्या में महिला प्रतिनिधी शामिल रही। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगे की प्रस्तावित कार्यो पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। मौके पर सुनीता कुमारी ने कहा कि झारखंड कि महिलाएं को जल, जंगल की रक्षा के साथ कल-कारखाना की रक्षा को लेकर भी अब आगे आने की जरुरत है। युनियन के प्रदेश महामंत्री डी सी गोसाईं ने कहा कि देश और दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है। प्रतिनिधित्व के साथ वे एक से बढ़कर एक बड़े कार्य कर रही है। सम्मेलन आने वाला भविष्य मे सशक्तिकरण की रास्ता प्रशस्त करेगी। इस दौरान झारखंड राज्य कमेट...