मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर। कांग्रेस सांसद व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उनकी सरकार बनी तो भूमिहीन महिलाओं को तीन डिसमिल जमीन व 50 करोड़ तक के सरकारी टेंडर में अतिपिछड़ों को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मोतिहारी के गांधी मैदान में ह्यहर घर अधिकारह्ण रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने महिलाओं व अतिपिछड़ों को साधने की कोशिश की। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए पलायन, शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर निशाना साधा। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि आज की महिलाएं सबसे अधिक समझदार हैं। इसके साथ ही, उन्हें अपने वोट की कीमत समझनी होगी। आज 10-10 हजार रुपये मिल रहे हैं। ले लो, लेकिन वोट किसे देना है, यह खुद तय करेंगी। उन्हें जो 20 साल से आपके वोटों की चोरी कर रहे हैं या फिर उन्हें जिनकी सरकार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.